Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुद्धी में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज, न माने तो चलेगा बुलडोज़र।

दुद्धी में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज, न माने तो चलेगा बुलडोज़र।

दुद्धी में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज, न माने तो चलेगा बुलडोज़र

दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी है।

मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, पुलिस व पीएसी बल के साथ मिलकर दुद्धी ब्लॉक से अमवार तिराहे तक करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर कार्रवाई की गई।

रीवा–रांची मार्ग से सटे दुकानदारों द्वारा नालियों पर और उससे आगे तक किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण — जैसे टीन शेड, खपरैल, गुमटियां आदि — को हटवाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार ओपी सिंह और अधिशासी अधिकारी ने सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दो से तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बुलडोज़र चलाकर हटाया जाएगा।

अधिकारियों ने दर्जनों दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि अपनी दुकानें नालियों की सीमा के भीतर ही लगाएं ताकि मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति न बने। उन्होंने स्पष्ट किया कि कस्बे में बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण अतिक्रमण है, जिसे हर हाल में समाप्त किया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अभियान की शुरुआत कर दी गई है, कुछ अतिक्रमण हटाए भी गए हैं। यदि निर्धारित समय में लोगों ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया, तो प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र से हटाया जाएगा।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES

Most Popular