
विंढमगंज पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, अपराधियों पर लगातार जारी है कार्रवाई।

विंढमगंज सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभीषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विंढमगंज पुलिस को एक और सफलता मिली है। अभियान के क्रम में थाना विंढमंगज पुलिस ने लंबे समय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बलवन्त पुत्र स्व. राम किशोर उर्फ श्याम, निवासी ग्राम पतिहरा, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0-843/2005, धारा 354 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत थाना विंढमगंज में मामला दर्ज है। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एक अन्य मामला मु0अ0सं0-56/2025 धारा 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत भी थाना विंढमगंज में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव तथा कांस्टेबल प्रियंशु तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। विंढमगंज पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



