Homeबड़ी खबरेताजा खबरहरनाकछार ग्राम पंचायत में पौधारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 2000 पौधे रोपे गए।

हरनाकछार ग्राम पंचायत में पौधारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 2000 पौधे रोपे गए।

हरनाकछार ग्राम पंचायत में पौधारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 2000 पौधे रोपे गए।


दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार के पौधारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत विकास खंड दुद्धी की ग्राम पंचायत हरनाकछार में रविवार को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश में वन विभाग सहित 26 राजकीय विभागों द्वारा 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के क्रम में हरनाकछार ग्राम पंचायत में कुल 2000 पौधों का रोपण किया गया।
पौधारोपण अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जिनमें हरनाकछार कंपोजिट विद्यालय, शिव मंदिर परिसर, आरआरसी केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय तथा श्मशान घाट शामिल हैं, पर पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, ग्राम विकास अधिकारी अरुण वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल शाश्वत द्विवेदी, कंपोजिट विद्यालय हरनाकछार के प्रधानाचार्य कुलदीप गुप्ता, सफाई कर्मी सुनील कुमार एवं ओमप्रकाश पटेल, संपूर्ण नंद गुप्ता, गणेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अभियान के अंतर्गत नीम, सागौन, महुआ, जामुन, इमली, कटहल और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि भविष्य में शुद्ध ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
ग्राम पंचायत हरनाकछार में आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.3210187, 0.56229144);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.3210187, 0.56229144);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.3210187, 0.56229144);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
RELATED ARTICLES

Most Popular