Homeबड़ी खबरेताजा खबरकोलिंन्डूबा भुईया बस्ती में पेयजल संकट, नदी में चुवाड़ी खोदकर पानी पीने...

कोलिंन्डूबा भुईया बस्ती में पेयजल संकट, नदी में चुवाड़ी खोदकर पानी पीने को मजबूर लोग।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 54;

चापाकल का हैंडल चोरी, 15 दिनों से पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण।


कोलिंन्डूबा भुईया बस्ती में पेयजल संकट, नदी में चुवाड़ी खोदकर पानी पीने को मजबूर लोग
सोनभद्र जनपद के विकासखंड दुद्धि अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिंन्डूबा की भुईया बस्ती में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। बस्ती में लगा सरकारी चापाकल लगभग 15 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर चापाकल का हैंडल खोलकर ले गए, जिसके बाद से चापाकल पूरी तरह बंद हो गया है। इस कारण करीब 10 घरों के परिवारों के सामने पीने के पानी की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार बस्ती में दूसरा कोई पेयजल स्रोत उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में लोग लगभग 500 मीटर दूर स्थित मालिया नदी तक पहुंच रहे हैं, जहां नदी किनारे चुवाड़ी खोदकर पानी निकालना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी स्वच्छ नहीं है, लेकिन अन्य कोई विकल्प नहीं होने के कारण उसी पानी का उपयोग करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन अब तक चापाकल की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार यादव ने बताया कि चापाकल खराब होने की सूचना उन्हें मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि चापाकल मरम्मत करने वाले मिस्त्री शादी-विवाह के कार्यक्रमों में व्यस्त चल रहे हैं, जिसके कारण कार्य में देरी हुई है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक-दो दिनों के भीतर चापाकल को ठीक कराकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular