केतार :भवनाथपुर विधानसभा में दीपक प्रताप देव खुब सुर्खीयों में है इसका मुख्य कारण है लगातार गरीबों के बीच में रहकर,उनके सुख दुख में मदद कर कार्यों में कदम से कदम मिलाकर चलना जैसे नेक कार्यों में साथ देना हैl

वैसे ही एक खबर चर्चा में बनी हुई है की जहां दीपक प्रताप देव वादा करते हैं वहां तत्काल पूरा करते हैं इसका जीता जागता उदाहरण बसकटिया टोले में आदिवासी गरीबों के बीच चेहरे पर खुशी बता रही हैl स्थानीय ग्रामिणों नें बताया की इस टोले में पेयजल को लेकर कोई सुविधा नहीं थी जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए बहुत परेशानी होती थी।इस वर्ष कर्मा पूजा में दीपक प्रताप देव शामिल हुए थेl तभी स्थानीय ग्रामीण व JMM कार्यकर्ता के द्वारा चापाकल की मागं की गई थी।
जिसके बाद उनके द्वारा कर्मा पूजा के अवसर पर तत्काल चापाकल लगवाने की बात कही थी|जो एक अनोखी उपहार के रूप में साबित हुई श्री देव ने प्रखंड केतार के सुदूरवर्ती इलाका आदिवासीं क्षेत्र कहे जानेवाली पंचायत परती कुशवानी के बसकटिया टोले में पेयजल की किल्लत को देखते हुए मंगलवार को बोरीगं करवा दिए। इसका उद्घाटन JMM कार्यकर्ताओं द्वारा किया।उन्होंने तत्काल हीं बसकटिया स्कूल के पास सभी ग्रामीणों एवं कार्यकर्ता की मांग को चापाकल लगवाकर वादा पूरा कियाl और पानी की कील्लत से निजात दिलाने पर टोले में JMM कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का महौल देखी गई

l पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि परती कुशवानी पंचायत में दिपक प्रताप देव सामाजिक कार्यो में आए दिन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और गरीबों की मदद करें हैं|यह सराहनीय कदम है।यह पंचायत की जनता अब हमेशा JMM के साथ कदम में कदम मिलाकर खड़ा रहेगीl मौके पर पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक यादव ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश यादव, समाजसेवी छोटन उरांव, रामचन्द्र गुप्ता, धर्मेंद्र राम, संतोष यादव उर्फ पुटुन यादव, सुरेन्द्र उरांव, गौतम सिंह, अक्षय साह, रामाशीष यादव, उदित यादव ,रामजन्म उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर – रवि कुमार गुप्ता , मो० 7763942167



