Homeबड़ी खबरेताजा खबरइलाके में यूरिया खाद की किल्लत के मद्देनजर शासन के द्वारा युरीया...

इलाके में यूरिया खाद की किल्लत के मद्देनजर शासन के द्वारा युरीया खाद्य की खेप पहुंची है किसान उचित मूल्य पर ले सकेंगे खाद।

विंढमगंज में यूरिया खाद का वितरण शुरू, किसान उचित मूल्य पर ले सकेंगे खाद

विंढमगंज (सोनभद्र):
स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज मुडिसेमर रोड में स्थित मां काली मंदिर के ठीक सामने रतनलाल इंटरप्राइजेज के दुकान पर मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे 18 चक्का ट्रेलर पर लदी 900 बोरी यूरिया खाद पहुंची। जानकारी के अनुसार शासनादेश व जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार इन खादों का वितरण किसानों को उचित दर पर किया जाएगा।

निर्धारित दर ₹266.50 प्रति बोरी है। इसको लेकर किसानों को आश्वस्त किया गया है कि किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी या मनमानी कीमत नहीं वसूली जाएगी।

वितरण कार्य विंढमगंज थाना प्रभारी शेष नाथपाल के नेतृत्व में कराया जाएगा। मौके पर उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा और किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रामीण किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर उचित मूल्य पर यूरिया खाद प्राप्त करें।


RELATED ARTICLES

Most Popular