
दुद्धी-जाबर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ऑटो चालक की मौके पर मौत, कई यात्री गंभीर घायल।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल रेफर; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील।

दुद्धी/सोनभद्र: देर रात करीब 12:00 बजे दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रहा एक ऑटो जाबर के पास दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में ऑटो चालक विवेक कुमार (29 वर्ष), पुत्र जमुनाराम भारती, निवासी ग्राम दिघुल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं ऑटो में सवार मोहम्मद सफीक (55 वर्ष), पुत्र हनीफ, निवासी ग्राम महुली, उनकी पत्नी जैबुन निशा (50 वर्ष) तथा चंदन (27 वर्ष), पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम जाता जुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।इसके अलावा एक अन्य घायल राजेश शर्मा (34 वर्ष), पुत्र राजेंद्र शर्मा, निवासी ग्राम बघमंदवा को भी जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे की जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सड़क सुरक्षा को लेकर अपील:इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को उजागर कर दिया है। रात के समय वाहन चलाते वक्त विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी अक्सर ऐसे हादसों का कारण बनती है।वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करेंओवरटेक करते समय सावधानी बरतेंरात में हेडलाइट और इंडिकेटर का सही उपयोग करेंसीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंयदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, तो ऐसे दर्दनाक हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।






