Homeबड़ी खबरेताजा खबरभीषण गर्मी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला सम्मान, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने...

भीषण गर्मी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला सम्मान, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने वितरित किए गमछे।

भीषण गर्मी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला सम्मान, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने वितरित किए गमछे।


सोनभद्र। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र ने मानवीय पहल करते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरित कर सम्मानित किया। बुधवार को डीबीए सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसकी अधिवक्ताओं ने सराहना की।
पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अधिवक्ता साथियों के सहयोग से यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व महामंत्री विमल प्रसाद सिंह के विशेष आर्थिक सहयोग से वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा प्रदान किया गया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।
बैठक में डीबीए के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने अधिवक्ताओं के आर्थिक एवं सामाजिक हितों की सुरक्षा के लिए गठित अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिनसे नियमित आय का स्रोत विकसित हो सके और जरूरत पड़ने पर अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी, दुर्घटना या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में ट्रस्ट प्रभावित अधिवक्ताओं की मदद करेगा। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से वकालतनामा एवं रजिस्ट्री कूपन लगाने की अपील की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

सोनभद्र #डिस्ट्रिक्टबारएसोसिएशन #DBASonbhadra #अधिवक्तासम्मान #वरिष्ठअधिवक्ता #गमछावितरण #भीषणगर्मी #लूसेबचाव #AdvocateWelfare #SonbhadraNews #BarAssociation #वकीलहित #अधिवक्ताकल्याण #UPNews #सोनभद्र_समाचार #भारतदृष्टिलाइवन्यूज #BreakingNews #LawyersCommunity #SocialInitiative

RELATED ARTICLES

Most Popular