Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज जामा मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई बकरीद की...

विंढमगंज जामा मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज।

विंढमगंज जामा मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज।


भाईचारे, अमन और एकता का दिया गया संदेश।


सोनभद्र जनपद के विंढमगंज स्थित जामा मस्जिद में बकरीद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिद परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने पूरे श्रद्धा और अनुशासन के साथ बकरीद की नमाज अदा की।


मौलाना रुस्तम अली के नेतृत्व में करीब आधे घंटे तक नमाज अदा कराई गई। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश फैलाया।
जामा मस्जिद के सदर सुहेल अहमद उर्फ नन्हे खान ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों को आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।


इस मौके पर शाहरुख खान, हसीब अहमद, इश्तियाक अहमद, हसनैन खान, सफीक अहमद खान, सहमत खान, गुलाम अशरफ खान, अखिल अशरफ, छोटे खान, मकसूद अहमद खान, बड़े खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूरे विंढमगंज क्षेत्र में बकरीद को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। त्योहार ने समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular