Homeबड़ी खबरेताजा खबरसलैयाडिह में बड़ा खुलासा: घरेलू LPG सिलेंडर से गैस कटर कार्य, ठेकेदार...

सलैयाडिह में बड़ा खुलासा: घरेलू LPG सिलेंडर से गैस कटर कार्य, ठेकेदार पर ब्लैक मार्केटिंग के आरोप।

सलैयाडिह में बड़ा खुलासा: घरेलू LPG सिलेंडर से गैस कटर कार्य, ठेकेदार पर ब्लैक मार्केटिंग के आरोप।

विंढमगंज (सोनभद्र)।विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह स्थित रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास चल रहे निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। यहां रेलवे विभाग के ठेकेदार द्वारा एलपीजी लाल सिलेंडर (घरेलू गैस) का इस्तेमाल गैस कटर मशीन चलाने में किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ माना जाता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस एलपीजी गैस का उपयोग हर घर में भोजन पकाने के लिए किया जाता है, उसी गैस का इस तरह व्यावसायिक और निर्माण कार्यों में प्रयोग किया जाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि आम जनता के हक पर भी डाका डालने जैसा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़े ठेकेदारों और कंपनियों को घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।मौके पर चल रहे कार्य को अनिल कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है, जिसका पता दिल्ली का बताया जा रहा है। बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए इस तरह का कार्य किया जाना कई सवाल खड़े करता है।ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पाता और कीमतों में बढ़ोतरी से लोग पहले ही परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह खुलेआम घरेलू गैस का दुरुपयोग किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी ठेकेदार, संबंधित गैस एजेंसी और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे सभी कार्यों पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular