Homeबड़ी खबरेताजा खबरमहुली में रामलीला समिति का गठन, अरविंद जायसवाल पुनः बने अध्यक्ष।

महुली में रामलीला समिति का गठन, अरविंद जायसवाल पुनः बने अध्यक्ष।

महुली में रामलीला समिति का गठन, अरविंद जायसवाल पुनः बने अध्यक्ष

महुली (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक के अंतर्गत महुली गांव के खेल मैदान में राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से गत वर्ष की समिति को आंशिक संशोधन के साथ पुनः बहाल किया गया।

इस दौरान अरविंद जायसवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया। वहीं सोनू जौहरी और विरेन्द्र कुमार कन्नौजिया उपाध्यक्ष बनाए गए। समिति के सचिव पद की जिम्मेदारी राकेश कनौजिया को सौंपी गई, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार कन्नौजिया उर्फ पप्पू का चयन किया गया।

रामलीला के सुचारु संचालन हेतु प्रबंधक मंडल में बुद्धनाथ कन्नौजिया, दिलगज राम, विजेंद्र कन्नौजिया, राजकपूर कन्नौजिया तथा पंकज को शामिल किया गया।

समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में संजीव कुमार जौहरी को नामित किया गया है। इसके अलावा संरक्षक मंडल में भुल्लू राम कन्नौजिया, रामकेश जायसवाल, विंध्याचल कन्नौजिया, सुरेश चंद कन्नौजिया और वीरेन्द्र चौधरी को जगह दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष कन्नौजिया, शनेहमय कन्नौजिया, राकेश कुमार, प्रदीप जायसवाल, अनुज कन्नौजिया और रंजीत जायसवाल को चयनित किया गया।

अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी रामजन्म लीला से लेकर विजयदशमी तक प्रतिदिन भव्य मंचन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular