Homeबड़ी खबरेताजा खबरसोनभद्र में भीषण आग का कहर।

सोनभद्र में भीषण आग का कहर।

सोनभद्र में भीषण आग का कहर

दो पशुओं की जलकर मौत, लाखों की संपत्ति राख।नमस्कार,

आप देख रहे हैं भारत दृष्टि लाइव न्यूज ।

सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण आग ने एक गरीब किसान का सब कुछ छीन लिया।और आईए जानते हैं खबर विस्तारविंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार दोपहर एक कच्चे खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि घर के मालिक शोभनाथ यादव उस समय रिश्तेदारी में गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। तभी अचानक घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया।जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस हादसे में दरवाजे पर बंधे दो पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई।साथ ही घर में रखा धान, गेहूं, चना, सरसों समेत पूरा अनाज और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार इस अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। और घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान विमल यादव ने लेखपाल अशोक कुमार को जानकारी दी और तहसील प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है।साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया घर और उचित मुआवजा देने की भी अपील की गई है। और अब देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की कितनी जल्दी मदद करता है।ऐसी ही हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज के साथ।

वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।धन्यवाद!

RELATED ARTICLES

Most Popular