Homeबड़ी खबरेताजा खबरसरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण का आरोप, रास्ता खुलवाने की मांग तेज।

सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण का आरोप, रास्ता खुलवाने की मांग तेज।

सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण का आरोप, रास्ता खुलवाने की मांग तेज।

विंढमगंज क्षेत्र में सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार गुप्ता, पुत्र केशो राम हलुवाई, ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारी रास्ते की जमीन पर तीन मंजिला मकान बनाकर आम रास्ते को पूरी तरह बाधित कर दिया गया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि अमित कुमार केसरी ने यह निर्माण कार्य कराया है, जो पूरी तरह से अवैध है।सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार संबंधित लेखपाल एवं अन्य समक्ष अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने घूस लेकर मामले को नजरअंदाज किया, जिसके कारण अवैध निर्माण कार्य पूरा हो गया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही और मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।बताया गया कि यह रास्ता वर्षों पुराना सार्वजनिक मार्ग है, जिसका उपयोग आम लोगों के आवागमन के लिए किया जाता रहा है। इसी रास्ते से पूर्व में क्षेत्र में बने कानी हाउस तक आवारा पशुओं को ले जाया जाता था और उन्हें बांधने का कार्य किया जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ता बंद हो जाने से न केवल आम जनता को असुविधा हो रही है, बल्कि पशुपालकों और आसपास के निवासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुनील कुमार गुप्ता ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध निर्माण को हटाया जाए और सरकारी रास्ते को पुनः खुलवाया जाए। साथ ही उन्होंने रास्ते का चौड़ीकरण कराए जाने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और लोगों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके।अब क्षेत्रीय जनता की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो स्थानीय लोगों द्वारा आंदोलन किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

विण्ढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद

RELATED ARTICLES

Most Popular