Homeबड़ी खबरेताजा खबरसनातन परंपरा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ वट सावित्री पूजा महोत्सव।

सनातन परंपरा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ वट सावित्री पूजा महोत्सव।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

सनातन परंपरा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ वट सावित्री पूजा महोत्सव।

विंढमगंज सोनभद्र/स्थानीय क्षेत्र ग्राम पंचायत हरनाकछार में स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 49 के समीप शनिवार को हिंदू सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का प्रतीक वट सावित्री पूजा कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।
सुबह से ही पूजा स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की और कच्चा धागा बांधकर पूजा संपन्न की। पूजा के दौरान “हर हर महादेव” और सनातन धर्म के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि वट सावित्री व्रत हिंदू सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपराओं में से एक है, जो पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। पूजा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति एवं अनुशासन का माहौल बना रहा तथा ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आयोजन को सफल बनाया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
RELATED ARTICLES

Most Popular