Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज थाना दिवस में फरियादियों को मिली राहत, 12 में से 7...

विंढमगंज थाना दिवस में फरियादियों को मिली राहत, 12 में से 7 शिकायतों का तत्काल समाधान।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

विंढमगंज (सोनभद्र): शनिवार को विंढमगंज थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ सुना गया। थाना दिवस के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। शेष 5 मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तहसीलदार अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा अन्य जनसमस्याओं की सुनवाई की। कई मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तत्काल समाधान कराया गया, जबकि जटिल मामलों में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
थाना दिवस में लेखपाल, कानूनगो सहित पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, उपनिरीक्षक लालमोहर राम, हेड कांस्टेबल (दीवान) अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल फिरोज आलम मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना और पुलिस-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular