Homeबड़ी खबरेताजा खबरकेजीएमयू पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे, अस्वस्थ भाजपा नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी...

केजीएमयू पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे, अस्वस्थ भाजपा नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी का जाना हालचाल।

केजीएमयू पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे, अस्वस्थ भाजपा नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी का जाना हालचाल।


कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चाची कला निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, समाज के सम्मानित अभिभावक जय प्रकाश चतुर्वेदी पिछले काफी समय से अस्वस्थ हैं। उनका उपचार लखनऊ स्थित King George’s Medical University (केजीएमयू) मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
इसी क्रम में भूपेश चौबे शनिवार को केजीएमयू मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जय प्रकाश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट कर उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जय प्रकाश चतुर्वेदी संगठन के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता हैं। उन्होंने वर्षों तक समाज और भाजपा संगठन को अपनी सेवाएं दी हैं। ऐसे में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पूरे क्षेत्र के लोगों की भावना है।
विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमेश्वर आदरणीय जय प्रकाश चतुर्वेदी को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः समाज, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय होकर अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से सभी का मार्गदर्शन करते रहें।
जय प्रकाश चतुर्वेदी के अस्वस्थ होने की सूचना के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की लगातार प्रार्थना की जा रही है। उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर क्षेत्र में शुभेच्छाओं का सिलसिला जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular