Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुद्धी विधानसभा में बसपा की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण...

दुद्धी विधानसभा में बसपा की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर।

दुद्धी विधानसभा में बसपा की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर

विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी (403) विधानसभा क्षेत्र के सलैयाडिह स्थित खुशी खुशी लॉज में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गोंड (धुर्वे) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामविचार गौतम (मुख्य मंडल प्रभारी, मिर्जापुर मंडल) तथा विशिष्ट अतिथि सेकरार अहमद उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि रामविचार गौतम ने कहा कि पार्टी की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे पर निर्भर करती है। उन्होंने पदाधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गोंड (धुर्वे) ने सेक्टर एवं बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नियमित बैठकों और गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, संगठन और सक्रिय कार्यशैली से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि सेकरार अहमद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों, समस्याओं और सुझावों को भी रखा, जिन पर नेतृत्व ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में संदीप भारती, नंदू प्रसाद गौतम, मो. वकील, रेखा रावत, डॉ. श्रवण कुमार, मुन्ना लाल गौतम, मनीष दुबे, लक्ष्मण प्रसाद पनिका, राजेश धूसिया, राजकुमार, मनोज भारती, अब्दुल हकीम, विनोद भारती, अमित कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular