Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,...

विंढमगंज क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त।


विंढमगंज क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त।


विंढमगंज (सोनभद्र) थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली कनहर नदी एवं मलीया नदी से लंबे समय से रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू खनन व परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने आज सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
महुली रेंज की वन विभाग टीम ने कोर्गी कनहर बालू साइड के पास छापेमारी कर अवैध रूप से बालू का खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ लिया। जब्त किए गए ट्रैक्टर को वन कर्मियों द्वारा तत्काल वन रेंज कार्यालय लाकर खड़ा कराया गया, जहां उसके विरुद्ध विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को लेकर वन रेंजर इमरान खान ने बताया कि पकड़े गए बालू लदे ट्रैक्टर के खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू खनन से जुड़े ट्रैक्टर मालिकों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही छापेमारी से अवैध खनन करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे नदियों के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
विण्ढमगंज, सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद
अपने शहर और आसपास की छोटी-बड़ी खबरों को जानने व सुनने के लिए बने रहिए भारत दृष्टि लाइव चैनल के

RELATED ARTICLES

Most Popular