
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.32592592, 0.4911977);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
मकर संक्रांति पर श्री मालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में लगा भव्य मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा क्षेत्र।
विण्ढमगंज (सोनभद्र)।
मालिया नदी के तट पर स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का प्रतीक है, जो विगत लगभग 40 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को आयोजित किया जाता आ रहा है।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.32592592, 0.4911977);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;
मेले के अवसर पर बजरंग क्लब सोसायटी द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा मेला परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
इस मेले में दर्जनों गांवों से श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे और अपनी उपस्थिति से मेले की रौनक बढ़ाई। बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन हेतु सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें, महिलाओं के लिए श्रृंगार सामग्री, खान-पान और नाना प्रकार की अन्य दुकानें सजी रहीं। भारी भीड़ के कारण दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और व्यापारियों ने बताया कि इस वर्ष भी मेले में अच्छी भीड़ उमड़ी है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। जो भी भक्त सच्चे मन और आत्मा से यहां मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। यही कारण है कि हर वर्ष इस पावन अवसर पर यह मेला श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ आयोजित होता है।
विण्ढमगंज सोनभद्र से — जितेंद्र प्रसाद



