
रेघड़ा मंदिर पर मां दुर्गा पूजा का भव्य कलश यात्रा

विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घीवही स्थित रेघड़ा मंदिर पर नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा पूजा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। परंपरा के अनुसार कलश यात्रा राजेश होटल से प्रारंभ होकर मालिया नदी के पावन तट तक पहुंची, जहाँ व्रतधारी माताओं एवं बहनों ने समिति अध्यक्ष, ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में जल भरकर रेघड़ा शिव मंदिर लाया।
पुजनीय ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से कलश स्थापना एवं मां दुर्गा पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समिति के नेतृत्व में यह कार्यक्रम धार्मिक उल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ।



