मेदिनीनगर (पलामू)। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के डोम टोली अस्पताल चौक इलाके में पुलिस ने छापामारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
👉 बरामदगी
पुलिस ने मौके से दो पेटी नशीला कफ सिरप ‘कोडेक्टस (CODECTUS)’ जब्त किया है।
👉 कार्रवाई का विवरण
गुप्त सूचना के आधार पर सदर अंचलाधिकारी अमरदीप बल्होत्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने पहले सन्नी कुमार के घर छापेमारी की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी कुणाल भुइयां के साथ मिलकर नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री और भंडारण करता था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
👉 पुलिस की उपलब्धि
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से नशे के कारोबार की एक अहम कड़ी तोड़ दी गई है। दोनों आरोपितों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे की जड़ तक पहुंचने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगी



