गढवा। कहते हैं कि हुनर कभी छुपता नहीं है। जिले के केतार प्रखंड के परती कुशवानी गांव, टोला अछिया निवासी धंजय यादव ने अपनी कला से गुजरात के सुरत शहर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबका दिल जीत लिया।
गुजरात के सूरत में कार्यक्रम की वीडियो वायरल
गांव के साधारण परिवार से आने वाले इस उभरते कलाकार ने कार्यक्रम में अपनी अनोखी प्रस्तुति दी, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। निर्णायकों ने भी धंजय की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतना शानदार प्रदर्शन काबिले-तारीफ है।

दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, गांव और आसपास के लोग अपने इस कलाकार की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सबको उम्मीद है कि आने वाले समय में धंजय यादव गढवा जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।



