मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरबे निवासी सीता साह के 35 वर्षीय पुत्र इंग्लेश प्रसाद का गुरुवार को देर शाम गंभीर बीमारी से निधन हो गया.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार इंग्लेश प्रसाद लगभग 5 माह से लीवर की बीमारी से परेशान थे.जिनका चार माह पहले से दिल्ली के सफ़दरगंज में एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था.इलाज के बाद वे कुछ ठीक हुए थे लेकिन अचानक पुनः तबीयत बिगड़ने पर तत्काल रांची ले जाया गया जहां गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई. वहीं मौत की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया

. शुक्रवार को सुबह मोरबे में इंग्लेश प्रसाद का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया.और देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं दुखद घटना सुनते ही विधायक नरेश प्रसाद सिंह भी पहुंचे, और इंग्लेश प्रसाद के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इंग्लेश प्रसाद बहुत ही मिलनसार और हसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बांधते हुए कहा कि हमसे जो भी मदद चाहिए मैं मदद करने के लिए तैयार हूं. वहीं इंग्लेश प्रसाद अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार कोयल नदी घाट पर किया गया.मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, सीता राम , अनिल ठाकुर सहित अन्य लोगों ने दुखद घड़ी में शामिल होकर गहरा दुख व्यक्त किया.



