
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
बुटवेढवा में श्रीराम नवमी की भव्य तैयारी शुरू, बैठक में गूंजा “जय श्रीराम” का उद्घोष।
नए अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता और कोषाध्यक्ष विक्की मलेशिया को सौंपी गई जिम्मेदारी, सनातन परंपरा को भव्य रूप से मनाने का लिया संकल्प।
दुद्धी, सोनभद्र।विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटवेढवा के पंचायत भवन में बुधवार 11 मार्च 2026 को शाम लगभग 8 बजे श्रीराम नवमी सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आगामी श्रीराम नवमी पर्व को लेकर आयोजित इस बैठक में गांव और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। बैठक में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस वर्ष श्रीराम नवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की अगुवाई श्रीराम नवमी सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश रावत, ओमप्रकाश यादव तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी उर्फ बुल्लू केसरी के नेतृत्व में की गई। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
बैठक के दौरान समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। सर्वसम्मति से कमल किशोर गुप्ता को श्रीराम नवमी सेवा समिति का नया अध्यक्ष तथा विक्की मलेशिया को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों को पदभार सौंपते हुए बुटवेढवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता और व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी उर्फ बुल्लू केसरी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष श्रीराम नवमी का आयोजन और भी भव्य होगा।
इस अवसर पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ता लवकुश चंद्रवंशी, पत्रकार प्रभात कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, हर्षित चंद्रवंशी, दीपक कुमार गुप्ता, दैनिक जागरण के पत्रकार प्रेम कुशवाहा तथा भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ के पत्रकार जितेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सोनभद्र जिले में उत्तर प्रदेश–झारखंड बॉर्डर पर स्थित राम जानकी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर वर्ष बड़ी श्रद्धा के साथ श्रीराम नवमी का पर्व मनाया जाता है। वहीं अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने के बाद लोगों में और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
बैठक के अंत में सभी लोगों ने “जय श्रीराम” के जयकारे के साथ सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने और श्रीराम नवमी पर्व को भव्य बनाने का संकल्प लिया। क्षेत्र में अभी से ही इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा



