गढ़वा: केतार प्रखंड के ग्राम बतोकला, शिजुईया टोला की सड़कें इस कदर जर्जर हो चुकी हैं कि लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार है। ग्रामीण राज गुप्ता ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है —
“हमारे गांव में कुछ इस प्रकार रोड है जिस पर न मुखिया का ध्यान जाता है, न विधायक का। बस वोट लेने के समय आते हैं और चिकनी-चिकनी बातें कर चले जाते हैं।”
तस्वीर में एक युवक अपनी साइकिल को कीचड़ भरे रास्ते से खींचता हुआ दिखाई दे रहा है, जो ग्रामीणों की परेशानी को बयां करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं।



