Homeबड़ी खबरेताजा खबरगढ़वा उपायुक्त ने मेराल प्रखंड का किया औचक निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त ने मेराल प्रखंड का किया औचक निरीक्षण

15वें वित्त योजना में गड़बड़ी पर कोऑर्डिनेटर व जेई से जवाब तलब

गढ़वा:/ मेराल आज गढ़वा उपायुक्त ने मेराल प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 15वें वित्त आयोग योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर उपायुक्त ने कोऑर्डिनेटर और जूनियर इंजीनियर (जेई) से जवाब तलब किया।

वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर उपायुक्त ने सेविका व सहायिका से स्पष्टीकरण मांगा।

पढूवा विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उठाए गए मुद्दों की भी मौके पर जांच की गई।

उपायुक्त ने मनरेगा के तहत मेड़बंदी योजना का खेतों तक पैदल जाकर निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता का आकलन किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने पढूवा पंचायत भवन में ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति, समस्याओं तथा सरकारी योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली।


RELATED ARTICLES

Most Popular