Homeबड़ी खबरेताजा खबरकन्हर डूब क्षेत्र: पुनर्वास पैकेज व प्लॉट दिलाने को लेकर ग्रामीण ने...

कन्हर डूब क्षेत्र: पुनर्वास पैकेज व प्लॉट दिलाने को लेकर ग्रामीण ने लगाई गुहार।

कन्हर डूब क्षेत्र: पुनर्वास पैकेज व प्लॉट दिलाने को लेकर ग्रामीण ने लगाई गुहार

दुद्धी/सोनभद्र। कन्हर डूब क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरची निवासी लाल पुत्र जनाबीर ने जिला अधिकारी महोदय एवं कन्हर सिंचाई परियोजना प्रशासन को पत्र लिखकर अपने व परिवार के पुनर्वास पैकेज व प्लॉट दिलाने की मांग की है।

प्रार्थी द्वारा दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि कन्हर डूब क्षेत्र के ग्राम कोरची के पैकेज सूची में जनाबीर के तीन पुत्रों का नाम दर्ज है — भगवनदास, लाला व फुलवंती। लेकिन पैकेज सूची में ग़लत ढंग से अन्य नाम दर्ज कर दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि सूची में भगवान दास व फुलवंती का नाम सही दर्ज है, लेकिन लाला पुत्र जनाबीर की जगह गलत तरीके से तफसीर पुत्र फज़ीहत दर्ज कर दिया गया है।

प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि इस ग़लत नामांकन के चलते वास्तविक लाभार्थी व उनके परिवार को अब तक पैकेज और प्लॉट का लाभ नहीं मिल सका है। जबकि तहसील एवं राजस्व अभिलेख में सही नाम दर्ज है।

लाल पुत्र जनाबीर ने कहा है कि कन्हर बाँध का पानी लगातार बढ़ रहा है और विस्थापन की स्थिति में परिवार गंभीर संकट में है। लिहाज़ा तत्काल प्रभाव से उनके नाम पैकेज सूची में सुधार कर प्लॉट उपलब्ध कराया जाए।

ग्रामीण ने ज़िलाधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सही तथ्यों के आधार पर पैकेज और प्लॉट शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, जिससे विस्थापित परिवार को राहत मिल सके।

तिथि : 11 सितम्बर 2025

RELATED ARTICLES

Most Popular