Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची-चोपन एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज।

विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची-चोपन एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज।

विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची-चोपन एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज।

विंढमगंज (सोनभद्र), 12 सितम्बर 2025।
झारखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची-चोपन एक्सप्रेस (18613/18614) का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों का कहना है कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन सोनभद्र जनपद का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहाँ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के कार्य हेतु यात्रा करते हैं। बावजूद इसके रांची-चोपन एक्सप्रेस का यहां ठहराव नहीं होने से यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यात्रियों को मजबूरी में 14 किमी दूर के परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जबकि विंढमगंज स्टेशन बड़े इलाकाई यात्रियों का केंद्र है। मांगकर्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि रेलवे की ओर से इस क्षेत्र में पहले कई छोटे ट्रेनों का ठहराव है, लेकिन इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस का ठहराव न होना उपेक्षा का संकेत है।

ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन को याद दिलाया कि 10 जनवरी 2024 को भी इस मुद्दे पर ठहराव की मांग उठाई गई थी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इस बार भी दर्जनों ग्रामीणों और प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कर मांगपत्र भेजा है और चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठहराव की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें –

विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची-चोपन एक्सप्रेस (18613/18614) का ठहराव तत्काल सुनिश्चित किया जाए।

यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखकर स्टेशन को विशेष महत्व दिया जाए।

ग्रामीणों ने कहा है कि यदि रेलवे प्रशासन ने इस मांग को अनदेखा किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular