Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुद्धि ब्लॉक में विकलांग परिवार को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास, 16 साल...

दुद्धि ब्लॉक में विकलांग परिवार को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास, 16 साल से चारपाई पर पड़े जगदीश साहू जर्जर घर में रहने को मजबूर।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

दुद्धि ब्लॉक में विकलांग परिवार को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास, 16 साल से चारपाई पर पड़े जगदीश साहू जर्जर घर में रहने को मजबूर।

सोनभद्र/दुद्धि। विकासखंड दुद्धि अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार के वार्ड नंबर 6 में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर लापरवाही और अनदेखी का मामला सामने आया है। गांव निवासी जगदीश साहू, जो लगभग 16 वर्षों से हाथ और पैर से 100 प्रतिशत विकलांग होकर चारपाई पर पड़े हैं, आज भी जर्जर और टूटे हुए घर में रहने को मजबूर हैं। परिवार का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम आने के बावजूद ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण उनका आवास किसी अन्य को दे दिया गया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

जगदीश साहू के पुत्र सुरेंद्र साहू ने बताया कि ग्राम प्रधान और गांव के सफाईकर्मी द्वारा उन्हें बताया गया था कि उनके पिता का नाम प्रधानमंत्री आवास सूची में आ चुका है। उस दौरान जिन लाभार्थियों का नाम सूची में था, उनके आवास बन भी गए, लेकिन उनके पिता को आज तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया। परिवार का आरोप है कि पांच वर्षों तक केवल आश्वासन मिलता रहा और ग्राम प्रधान का पूरा कार्यकाल समाप्त हो गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

परिजनों के अनुसार जगदीश साहू जिस पुराने मकान में रहते थे, उसकी दीवारें गिरने लगीं और लकड़ी व खप्पडे से बना घर पूरी तरह जर्जर हो गया। मजबूरी में उन्हें बगल में बने छोटे से अस्थायी कमरे में रखा गया है। परिवार ने आरोप लगाया कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है। ग्रामीणों में भी चर्चा है कि बिना लेन-देन के गरीब और असहाय लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा।
पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी दुद्धि और संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर जांच कराई जाए तथा वास्तविक पात्र विकलांग व्यक्ति को तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। गांव में यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है और ग्रामीण प्रशासनिक जांच की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular