Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,...

विंढमगंज में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कार्रवाई की उठाई मांग।

विंढमगंज में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कार्रवाई की उठाई मांग।


सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवाल निवासी मल्लू पुत्र सहदेव ने थाना प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज को प्रार्थना पत्र देकर सड़क दुर्घटना मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार घटना 23 मई 2026 की रात लगभग 9:30 बजे की बताई गई है। मृतक नरेश कुमार अपने बेटे बलराम को बाहर से चुनार-पटना पैसेंजर ट्रेन से लेने रेलवे स्टेशन विंढमगंज जा रहा था। जैसे ही वह भारतीय इंटर कॉलेज विंढमगंज के पास पहुंचा, तभी सामने से गलत दिशा में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी।


परिजनों के मुताबिक बाइक चालक सुग्रीव यादव पुत्र बगेश्वर यादव तथा पीछे बैठे दिनेश यादव पुत्र सिमन यादव, निवासी सुखड़ा थाना विंढमगंज, तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। हादसे में नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज, फिर दुद्धी और बाद में गंभीर हालत देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
इलाज के दौरान 28 मई 2026 की शाम लगभग 5 बजे नरेश कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं दूसरी ओर संलग्न चिकित्सीय दस्तावेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज के चिकित्साधिकारी द्वारा यह उल्लेख किया गया है कि 29 मई 2026 को पोस्टमार्टम हेतु शव को सील कर पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। दस्तावेज में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों का जिक्र भी किया गया है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
RELATED ARTICLES

Most Popular