Homeबड़ी खबरेताजा खबरगढ़वा में सनसनी: ग्राम छिपादोहर के पास झाड़ियों में मिला अधजला शव,...

गढ़वा में सनसनी: ग्राम छिपादोहर के पास झाड़ियों में मिला अधजला शव, पहचान बनी रहस्य।

गढ़वा में सनसनी: ग्राम छिपादोहर के पास झाड़ियों में मिला अधजला शव, पहचान बनी रहस्य।


झारखंड के गढ़वा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा मार्ग के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना 31 मार्च 2026 की शाम करीब 5:50 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जला हुआ है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अन्य थानों और जिलों में भी पहचान के लिए सूचना भेजी जा रही है। मृतक की लंबाई करीब 5.3 फीट बताई गई है। उसने काले रंग की चेकदार फुल शर्ट, काला जींस पैंट और सफेद स्पोर्ट्स जूते पहन रखे थे।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
संपर्क नंबर:
थाना प्रभारी (विश्रामपुर) – 7004918942, 8271991429
ओपी प्रभारी (नवाडीह कला) – 9334436106
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular