Homeबड़ी खबरेताजा खबरसोनभद्र के दुद्धी में बड़ा एक्शन: स्कूलों पर छापा, महंगी किताबें और...

सोनभद्र के दुद्धी में बड़ा एक्शन: स्कूलों पर छापा, महंगी किताबें और मनमानी फीस का खुलासा।

सोनभद्र के दुद्धी में बड़ा एक्शन: स्कूलों पर छापा, महंगी किताबें और मनमानी फीस का खुलासा।

जनपद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय अपनी टीम के साथ अचानक स्कूलों की जांच करने पहुंचे। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए, जिसके बाद संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि अभिभावकों ने शिकायत की थी कि कुछ स्कूलों में विशेष प्रकाशन की महंगी किताबें जबरन चलाई जा रही हैं और उन्हें एक ही चिन्हित दुकान से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही स्कूल ड्रेस भी एक तय दुकान से ही लेने का दबाव बनाया जा रहा था।
जांच के दौरान दुद्धी जेम्स स्कूल के कार्यालय से सीआईएससीई बोर्ड की किताबें बरामद हुईं, जबकि स्कूल की मान्यता किसी अन्य बोर्ड से बताई गई। यह गंभीर अनियमितता पाई गई। वहीं सेंट मेरी स्कूल में एडमिशन फीस की रसीद देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई, जहां 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की फीस वसूली जा रही थी।
कार्रवाई के तहत दुद्धी स्थित डीसीएफ कॉलोनी में संचालित एक किताब की दुकान को भी सील कर दिया गया, जो इन स्कूलों से जुड़ी बताई जा रही है।


इस पूरी कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों में खलबली मच गई है। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि नियमों के विरुद्ध चल रहे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई जारी

RELATED ARTICLES

Most Popular