
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
मानक के विपरीत बन रही सीसी रोड पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधि ने किया विरोध
आदिवासी क्षेत्र में घटिया निर्माण का आरोप, जांच और कार्रवाई की उठी जोरदार मांग।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
सोनभद्र जनपद के विकासखंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडला के तुमिया टोला में बन रही सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह से मानकों के विपरीत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत कुंडला के क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपत गोड ने खुलकर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है, जो सीधे-सीधे सरकारी धन का दुरुपयोग है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि यह कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ता की कोई निगरानी नहीं हो रही है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में लोगों की जागरूकता कम होने का फायदा उठाकर ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की है कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में यह सड़क पूरी तरह से खराब हो सकती है, जिससे सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ही विफल हो जाएगा।
अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।



