
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.65064836, 0.58083344);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 27;
एनएच-39 पर बड़ा हादसा टला, गड्ढों में पलटी कार — पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से फिर खतरे में जाने।
विण्ढमगंज (सोनभद्र): नेशनल हाईवे एनएच-39 पर मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घिवही रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 से लगभग 100 मीटर पहले सड़क की बदहाली के कारण एक कार अनियंत्रित होकर दो बार पलट गई। कार में सवार अग्रवाल परिवार के पति-पत्नी वाराणसी से लौट रहे थे। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ।
विण्ढमगंज निवासी प्रभा पाण्डेय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, कार संख्या JH14C 7036 घिवही रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास सड़क में गहरे गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण पलट गई और अंत में पश्चिम दिशा की ओर सीधी खड़ी हो गई। सौभाग्य से कार सवार पति-पत्नी को केवल हल्की चोटें आईं, जिससे उनकी जान बच गई।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.65064836, 0.58083344);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 27;
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की घोर लापरवाही के चलते इस रेलवे क्रॉसिंग के पास आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक स्थायी मरम्मत नहीं की गई। नेशनल हाईवे की यह हालत सवाल खड़े करती है कि जब मुख्य मार्ग का यह हाल है तो लिंक रोड की स्थिति कैसी होगी।
स्थानीय नागरिकों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि एनएच-39 पर घिवही रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास सड़क की पूर्ण और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत तत्काल कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विण्ढमगंज सोनभद्र से — जितेन्द्र प्रसाद
भारत दृष्टि लाइव न्यूज



