Homeबड़ी खबरेताजा खबरNH-39 पर गड्ढों ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत, प्रशासन बना मौन दर्शक

NH-39 पर गड्ढों ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत, प्रशासन बना मौन दर्शक

NH-39 पर गड्ढों ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत, प्रशासन बना मौन दर्शक

उत्तर प्रदेश और झारखंड के बॉर्डर पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 (रीवा–रांची मुख्य मार्ग) की हालत बेहद खराब हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे खतरनाक स्थिति पुलिया के पास देखने को मिल रही है, जहाँ एक गहरा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे की वजह से राहगीरों में भय और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यह सड़क कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार शासन-प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिकारी और विभाग पूरी तरह मौन हैं, जबकि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और पुलिया के पास बने गड्ढे को ठीक किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

ग्रामीणों की चेतावनी अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो ग्रामीण जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular