Homeबड़ी खबरेताजा खबरगढ़वा में बैंक सखी महिलाओं को मिला रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण,समूह आधारित व्यवसाय...

गढ़वा में बैंक सखी महिलाओं को मिला रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण,समूह आधारित व्यवसाय से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: शांति देवी

गढ़वा :/आज गढ़वा के ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में जेएसएलपीएस बैंक सखी महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में महिलाओं को मुर्गी पालन, गाय पालन, बकरी पालन एवं अन्य पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीक और व्यावसायिक जानकारी दी गई|

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी ने कहा कि –
“आज महिलाएं समूह के माध्यम से रोजगार एवं कारोबार कर अपने घर-परिवार को सुखी एवं सम्पन्न बना रही हैं।

यह सामूहिक प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होगा।”उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से महिलाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है, बल्कि वे दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनती हैं।


प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने कहा कि समूह के माध्यम से व्यवसाय करने से जोखिम कम होता है और लाभ अधिक मिलता है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने पशुपालन से जुड़ी तकनीकी जानकारी, बाजार तक पहुंच बनाने की रणनीति और कम लागत में बेहतर उत्पादन के गुण बताए।

RELATED ARTICLES

Most Popular