Homeबड़ी खबरेताजा खबरमेराल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मेराल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

गढ़वा (मेराल):आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज मेराल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक गढ़वा ,अंचलधिकारी के नेतृतव में की। इस मौके पर मेराल थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा पंडालों में स्वच्छता, रोशनी, अग्निशमन की व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन मार्ग एवं जुलूसों में अनुशासन बनाए रखने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची के आदेश का पालन करते हुए इस पर्व के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करने पर भी सर्वसम्मति बनी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

👉 इस तरह प्रशासन और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से यह निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा का आयोजन शांति, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular