केतार (गढ़वा)। थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बनाए जाने की गुप्त सूचना पर केतार थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को छापामारी अभियान चलाया।

छापामारी के दौरान पुलिस ने लगभग 5 क्विंटल जावा महुआ और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। मौके पर ही सभी सामग्री और उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।




