Homeबड़ी खबरेताजा खबरगढ़वा : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

गढ़वा : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

गढ़वा : आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज गढ़वा नगर थाना अंतर्गत टाउन हॉल स्थित सांस्कृतिक भवन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा ने की। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिटी मैनेजर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि दुर्गा पूजा का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची के आदेश के आलोक में पूजा के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करने पर सहमति बनी।

RELATED ARTICLES

Most Popular