Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज रेलवे स्टेशन पर अंडरग्राउंड पुल निर्माण की उठी मांग।

विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर अंडरग्राउंड पुल निर्माण की उठी मांग।

विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर अंडरग्राउंड पुल निर्माण की उठी मांग

विंढमगंज (सोनभद्र), 12 सितम्बर 2025
विंढमगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र के ग्रामीणों ने अंडरग्राउंड पुल अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि स्टेशन के उत्तर दिशा में दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। इन ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, बाजार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है।

वर्तमान समय में रेलवे ट्रैक को पार करने का कोई सुरक्षित साधन नहीं है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी होती है। हाल ही में 25 अगस्त 2025 को ट्रैक पार करते समय हुई घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर शीघ्र अंडरग्राउंड पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से अनुरोध किया है कि यात्रियों और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर जल्द से जल्द अंडरग्राउंड पुल का निर्माण कराया जाए।

इस संबंध में ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षरित आवेदन भी रेलवे प्रशासन को सौंपा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular