
मॉर्डन आईटीआई हिराचक, महुली में रोजगार मेला
160 युवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर
महुली (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के महुली स्थित मॉर्डन आईटीआई हिराचक में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह कैंप आदित्य बिड़ला इंसुलेटर एम/एस ग्रासिम इंडस्ट्रीज (आदित्य बिड़ला ग्रुप), पंचमहल, गुजरात की ओर से आयोजित किया गया।
रोजगार मेला में सोनभद्र के विभिन्न ब्लॉकों के साथ-साथ आसपास क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां पहुंचे। इनमें कक्षा 10वीं, 12वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल रहे। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
कंपनी से आए अधिकारियों आशीष कुमार, दीपक कुमार प्रधान और प्रवीन कुमार ने बताया कि कुल 500 से अधिक प्रतिभागियों में से लगभग 140 से 160 युवाओं का चयन किया गया।
इस अवसर पर मॉर्डन आईटीआई के चेयरमैन मकसूद आलम, निदेशक मंसूर आलम, प्रधानाचार्य हृदय नारायण, वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
चेयरमैन मकसूद आलम ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले से ग्रामीण और अंचल के युवाओं को बेहतर करियर अवसर मिलते हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।



