Homeबड़ी खबरेताजा खबरप्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल दुद्धी में अध्यापकों का किया गया सम्मान ।

प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल दुद्धी में अध्यापकों का किया गया सम्मान ।

अध्यापक छात्र के जीवन का भाग्य विधाता

कमलेश मोहन चेयरमैन

प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल दुद्धी में अध्यापकों का किया गया सम्मान ,

दुद्धी सोनभद्र प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में सोमवार कों बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉ संजय कुमार गुप्ता व नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी के कर कमलों द्वारा वस्त्र पेन आदि भेंट कर अभिनंदन स्वागत विद्यालय के मैनेजर जावेद अहमद , प्रिंसिपल रेशमा शुब्बा, सुशांत क्षेत्री, यशस्वी कपूर, सुप्रिया गुप्ता , बलवंत यादव ,सबेस्टिन शुब्बा, तरन्नुम खान आदि का किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। हमें गुर्जनवृंद का आदर सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई ज्ञापित किया। संचालन प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर लवकुश प्रजापति द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular