Homeबड़ी खबरेताजा खबरNH-39 पर दर्दनाक हादसा: विकलांग व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने...

NH-39 पर दर्दनाक हादसा: विकलांग व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत, हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर उठे सवाल।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;

NH-39 पर दर्दनाक हादसा: विकलांग व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत, हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर उठे सवाल।


सोनभद्र/विंढमगंज। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडिह में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे-39 पर सीता मोड़ चौराहे के समीप सुबह करीब 9 बजे हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, सलैयाडिह निवासी दशरथ राम पुत्र स्वर्गीय रामदेव राम किसी कार्य से विंढमगंज की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान दुद्धी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या NL01L0343 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा विंढमगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।
हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सलैयाडिह के सीता मोड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे की दोनों पट्टियों पर लंबे समय से निजी बसों, ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग की जा रही है। इससे सड़क संकरी हो जाती है और पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों तथा छोटे वाहनों के लिए लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार प्रशासन और पुलिस से की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का मानना है कि यदि हाईवे किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े न होते तो संभवतः यह हादसा टाला जा सकता था।
मृतक दशरथ राम दोनों पैरों से दिव्यांग थे, जबकि उनकी पत्नी अंशु देवी दृष्टिबाधित हैं। परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है।
आजाद समाज पार्टी के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अमरेश भारती ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा हाईवे किनारे होने वाली अवैध पार्किंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि NH-39 की पटरी पर खड़े किए जाने वाले अवैध वाहनों को तत्काल हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;
RELATED ARTICLES

Most Popular