
11 जनवरी को होगा श्री बंशीधर–राधिका जी टोल प्लाजा का उद्घाटन, भव्य तैयारियां अंतिम चरण में
विलासपुर झारखंड/श्री बंशीधर–राधिका जी टोल प्लाजा का उद्घाटन 11 जनवरी 2026 को सुनिश्चित कर दिया गया है। उद्घाटन को लेकर टोल प्लाजा परिसर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। टोल प्लाजा कर्मी दिन-रात मेहनत कर कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोल प्लाजा पर मेडिकल सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। इसके साथ ही स्वच्छ और आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, जो पूरी तरह व्यवस्थित, विधिवत एवं आकर्षक ढंग से तैयार किए गए हैं। पूरे टोल प्लाजा परिसर को सुंदर सजावट और सुव्यवस्थित लेआउट के साथ विकसित किया गया है, जो देखने में अत्यंत मनमोहक प्रतीत हो रहा है। टोल प्लाजा के संचालन से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



