Homeबड़ी खबरेताजा खबरहोली मिलन संगोष्ठी में शिक्षकों की एकजुटता, संगठन सशक्त करने पर मंथन।

होली मिलन संगोष्ठी में शिक्षकों की एकजुटता, संगठन सशक्त करने पर मंथन।

होली मिलन संगोष्ठी में शिक्षकों की एकजुटता, संगठन सशक्त करने पर मंथन।


दुद्धी (सोनभद्र)।
प्राइवेट स्कूल शिक्षक/प्रबंधक संघ द्वारा सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के सभागार में गुरुवार को होली मिलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष एवं कॉलेज के प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव ने की।
संगोष्ठी में क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षक व प्रबंधक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत होली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से हुई, जिसके बाद शिक्षा और संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि निजी विद्यालयों के शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाकर समाज के भविष्य को संवारने का कार्य करते हैं। ऐसे में शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है।
बैठक में शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने, TSCT से जुड़ने, शासन के नियमों के अनुरूप विद्यालय संचालन तथा शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विद्यालय मिलकर प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और प्रबंधकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular