Homeबड़ी खबरेताजा खबरहरिजन बस्ती में नहर निर्माण से रास्ता बंद, ग्रामीणों ने पुल निर्माण...

हरिजन बस्ती में नहर निर्माण से रास्ता बंद, ग्रामीणों ने पुल निर्माण की उठाई मांग।

हरिजन बस्ती में नहर निर्माण से रास्ता बंद, ग्रामीणों ने पुल निर्माण की उठाई मांग

दुद्धी सोनभद्र /विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवल के परास पानी टोला हरिजन बस्ती में नहर का निर्माण कार्य होने के कारण स्थानीय लोगों की आवागमन पर रोक जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि कनहर परियोजना के तहत नहर का निर्माण हो रहा है, लेकिन इसके चलते उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो गई है। बस्ती के लोगों की जमीन नहर के दक्षिण और उत्तर दोनों ओर फैली हुई है। नहर बनने से अब बस्ती से खेतों और दूसरी ओर जाने के लिए लगभग एक-एक किलोमीटर पूर्व और पश्चिम से घूमकर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि हरिजन बस्ती के करीब 200 घरों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित है। लोग खेतों तक नहीं जा पा रहे और बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए यह समस्या और भी गंभीर बन गई है।

ग्रामीणों ने कनहर परियोजना के सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि नहर पर पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि उनके जीवन-यापन और आवागमन में सुविधा हो सके।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि बिना पुल के उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular