पलामू जिले के मनातू जंगल में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच रविवार तड़के भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मारा गया है।
👉मुठभेड़ की स्थिति
सुरक्षाबलों की टीम जैसे ही जंगल में पहुंची, टीएसपीसी के नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं।
दोनों ओर से सुबह से ही फायरिंग जारी थी।
घटनास्थल से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।
👉पुलिस की कार्रवाई
एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की और बताया कि इलाके में व्यापक सर्च अभियान चल रहा है। इस अभियान में कोबरा, जगुआर समेत अन्य अर्द्धसैनिक व पुलिस बलों के 200 से ज्यादा जवान शामिल किए गए हैं।
👉नक्सल अभियान का पृष्ठभूमि
इसी संगठन के साथ 3 सितंबर की रात हुई मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे। पुलिस व सुरक्षाबलों का यह अभियान मुख्य रूप से 10 लाख का इनामी टीएसपीसी का सुप्रीमो शशिकांत गंझू को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा है। शशिकांत गंझू का दस्ता मनातू, तरहसी और चतरा की सीमावर्ती जंगलों को अपना ठिकाना बनाए हुए है।इसमें 8 से 10 सक्रिय नक्सली शामिल हैं, जिनमें मारा गया मुखदेव यादव और नगीना जैसे इनामी नक्सली भी शामिल थे



