Homeबड़ी खबरेताजा खबरसावन की भक्ति में सराबोर हुए नवयुवक कांवरिया

सावन की भक्ति में सराबोर हुए नवयुवक कांवरिया

सावन की भक्ति में सराबोर हुए नवयुवक कांवरिया


विंढमगंज (सोनभद्र)। सावन माह के पावन अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र के कोलिनडूबा एवं मेदनीखाड़ गांवों से गुरुवार को बड़ी संख्या में नवयुवक कांवरिया बम पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) के लिए रवाना हुए। यात्रा के शुभारंभ से पहले सभी श्रद्धालुओं ने गांव स्थित भगवान शिव मंदिर, श्रीराम-हनुमान मंदिर तथा दीहवार बाबा के स्थान पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कांवरियों ने अपनी यात्रा से एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम वर्षा और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बाबा बैद्यनाथ की जय” के जयघोष से गूंज उठा। ग्रामीणों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने कांवरियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल यात्रा की मंगलकामना की।
श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरेंगे। इसके बाद वे कठिन पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करेंगे। सावन माह में बाबा धाम की यह यात्रा विशेष धार्मिक महत्व रखती है और हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त इसमें शामिल होते हैं।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में राकेश यादव, विनोद भारती, सुरेश भारती, पप्पू भारती, राजेंद्र यादव, सूर्यमणि यादव, दिलीप यादव तथा त्रिपुरेश यादव सहित अनेक शिवभक्त प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण किए हुए भक्ति गीतों और जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक बाबा धाम की ओर रवाना हुए।
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सभी कांवरिया सकुशल यात्रा पूर्ण कर जलाभिषेक के बाद अपने गांव लौटेंगे तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular