Homeबड़ी खबरेताजा खबरसंघ शताब्दी वर्ष पर लिलासी में भव्य हिन्दू सम्मेलन, वक्ताओं ने राष्ट्र...

संघ शताब्दी वर्ष पर लिलासी में भव्य हिन्दू सम्मेलन, वक्ताओं ने राष्ट्र व समाज निर्माण पर रखे विचार


संघ शताब्दी वर्ष पर लिलासी में भव्य हिन्दू सम्मेलन, वक्ताओं ने राष्ट्र व समाज निर्माण पर रखे विचार



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज म्योरपुर खंड के लिलासी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत लिलासी कला स्थित राजा चंडोल इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्रीमान डॉ. सुरेश जी (इतिहास संकलन प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड) ने संघ के ऐतिहासिक योगदान, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्रीमान दिवाकर जी (सत्संग प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) ने संस्कार, सेवा और संगठन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि श्रीमान रामकेश गोंड जी (सह खंड कार्यवाह, दुद्धी) ने स्थानीय स्तर पर संघ के कार्यों की जानकारी दी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान डॉ. राम लखन जंगली जी ने की। मातृशक्ति की ओर से श्रीमती फूलपति देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह दुद्धी श्रीमान मनोज कुमार पटेल जी, जिला प्रचारक श्रीमान योगेश जी, कामेश्वर देव पांडेय जी (प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर पिपरी), एडवोकेट रविकांत जी, जयंत जी सहित गांव के सम्मानित लोग, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular