
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;
श्री मालेश्रवर महादेव मंदिर में समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न, माता दुर्गा मूर्ति स्थापना का निर्णय।
नई कार्यकारिणी का गठन, धर्म और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ेगा हरनाकछार मंदिर परिवार

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.34842575, 0.6072398);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार की पावन धरती पर स्थित श्री मालेश्रवर महादेव मंदिर के प्रांगण में आज दिनांक 28 जनवरी 2026, बुधवार को मंदिर समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति एवं सहमति से शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर के धार्मिक विकास एवं समिति के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में माता दुर्गा जी की भव्य मूर्ति की स्थापना कराई जाएगी। इस निर्णय का उपस्थित श्रद्धालुओं, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और सेवा भाव से सहयोग देने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना से क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और धार्मिक चेतना को नई दिशा मिलेगी।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.34842575, 0.6072398);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
बैठक के दौरान समिति के सुचारु संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर रघुनाथ चंद्रवंशी, कोध्यक्ष के रूप में उमेश यादव एवं उपेन्द्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रामविलास भारती, सचिव सुरेंद्र गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं व्यवस्थापक के रूप में भोला यादव (कोलिन्डुबा), अनिल भारती (कोलिन्डुबा) एवं विवेक यादव (हरनाकछार) को नामित किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता तथा उनके सहयोगी विनोद चंद्रवंशी को नियुक्त किया गया।
बैठक में संरक्षक श्याम नारायण सोनी एवं जदुनाथ प्रसाद यादव (पूर्व ग्राम प्रधान) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही अतुल चंद्रवंशी, देव कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, मंदिर समिति अध्यक्ष सरजू चंद्रवंशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों की सूची में रघुनाथ चंद्रवंशी, उमेश यादव, उपेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू, शम्भू गुप्ता, रामविलास भारती, विवेक यादव, हरदेव गुप्ता, जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता (पत्रकार), विनोद गुप्ता (इंडियन बैंक बीसी मैनेजर), अनिल भारती, भोला यादव, राजकुमार मुंशी, जदुनाथ यादव, राम लखन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, नंदलाल भारती, सूर्यमणि यादव, संतोष यादव, उमेश गुप्ता, अरविंद दुबे (मंदिर पुजारी) सहित कई लोग शामिल रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए मंदिर और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विण्ढमगंज, सोनभद्र से – जितेन्द्र प्रसाद।
अपने शहर की छोटी-बड़ी खबरों को देखने और सुनने के लिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज चैनल से जुड़े रहें, खबर अच्छी लगे तो लाइक और शेयर जरूर करें।



